मुरैना में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने की आशंका के बीच तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन देसी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनके इरादों और संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।

एसएएफ ग्राउंड के पास पुलिस की कार्रवाई
सीएसपी कविंद्र सिंह चौहान के अनुसार, पुलिस ने एस.ए.एफ ग्राउंड के पास से तीन संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा। तलाशी लेने पर तीनों के पास से एक-एक कट्टा और कुल तीन जिंदा कारतूस मिले। पुलिस अब आरोपियों से हथियार रखने के उद्देश्य और उनकी संभावित योजना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

त्योहारों के दौरान सुरक्षा को लेकर सतर्कता
त्योहारों के दौरान बाजारों और माता के पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक वारदातों की आशंका भी बनी रहती है। हथियारों के साथ तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनके इरादों की पड़ताल कर रही है। हालांकि, आरोपी किसी विशेष वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे या नहीं, इसका खुलासा पूछताछ और जांच के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपियों से पूछताछ जारी है।