मुरैना के युवाओं के लिए मौका: मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन शुरू

मुरैना। युवाओं में प्रशासनिक समझ, नेतृत्व क्षमता, संचार दक्षता, विश्लेषणात्मक सोच और तकनीकी क्षमताओं के विकास के उद्देश्य से अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा ‘मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेस प्रोग्राम’ संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत मुरैना जिले के प्रत्येक विकासखंड से 15 इंटर्न्स का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को एक वर्ष की इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा।

पात्रता:
आवेदक मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी और जिस जिले के लिए आवेदन कर रहा है, उस जिले का मूल निवासी होना चाहिए।
शैक्षणिक वर्ष 2022-23, 2023-24 या 2024-25 में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक युवा एम.पी. ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल के सर्च बॉक्स में ‘मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेस प्रोग्राम’ दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

महत्वपूर्ण: केवल एम.पी. ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से किए गए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे। कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी सैडमैप की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!