भाजपा मंडल अध्यक्ष की दादागिरी जनकल्याण शिविर में कर्मचारियों को धमकाया जमकर सुनाई खरी-खोटी.

मुरैना/जनपद पंचायत सबलगढ़ में आयोजित जनकल्याण शिविर के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत बंसल के व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर के नाम शिकायत सौंपते हुए मंडल अध्यक्ष पर अभद्रता, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए हैं।शिकायत के अनुसार 16 जून को जनपद पंचायत परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया था, जहां विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी आमजन की समस्याओं के निराकरण में जुटे हुए थे। आरोप है कि दोपहर करीब 1:30 बजे मंडल अध्यक्ष शिविर स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ तीखे लहजे में बातचीत करते हुए उन्हें फटकार लगाई। कर्मचारियों का कहना है कि इस दौरान अपमानजनक शब्दों का प्रयोग भी किया गया।कर्मचारियों ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि मंडल अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जिससे शिविर का माहौल प्रभावित हुआ। कर्मचारियों का आरोप है कि इस घटना से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ना का सामना करना पड़ा तथा शासकीय कार्य भी प्रभावित हुआ।मामले को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त शिकायत एवं पंचनामा जिला प्रशासन को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में मामले की चर्चा तेज हो गई है।#मुरैना #morena #भाजपा #सबलगढ़

error: Content is protected !!