कैलारस शुगर मिल पुनः शुरू कराने की मांग तेज, भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साई रेड्डी ने किसानों से किया संवाद

मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में बंद पड़ी शुगर मिल को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साई रेड्डी ने 15 जुलाई 2026 को किसानों से संवाद किया और शुगर कारखाने का भ्रमण किया।

इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी एवं प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल भी मौजूद रहे। मुरैना से कैलारस तक की यात्रा के दौरान मुगांवली, सांठा, हड़वंशी, बागचीनी, कटीवरी, बिलगांव, जौरा, सिकरौदा, भटपुरा सहित कई ग्राम समितियों तथा अंबाह और पोरसा तहसील के किसान समूहों ने उनका स्वागत किया। किसानों ने शुगर मिल के पुनर्जीवन की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

कैलारस स्थित राधारानी गार्डन में आयोजित किसान वार्ता में करीब 100 गांवों के 500 से अधिक प्रमुख किसान शामिल हुए। बैठक में शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने, गन्ना किसानों की समस्याओं और क्षेत्र के कृषि विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने उम्मीद जताई कि मिल के पुनः संचालन से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

error: Content is protected !!