77वें दिन भी जारी रहा जनहित सत्याग्रह, चंद्रशेखर आजाद जयंती पर पार्षदों ने लिया संघर्ष जारी रखने का संकल्प

सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में जनहित के मुद्दों को लेकर पार्षदों का सत्याग्रह शुक्रवार को 77वें दिन भी जारी रहा। चंद्रशेखर आजाद जयंती के अवसर पर सत्याग्रह स्थल पर महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पार्षदों ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के साहस, त्याग और निर्भीकता से प्रेरणा लेकर वे नगर की जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।सत्याग्रह में शामिल पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी, कैलाश चंद भगत, रचना अशरफ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उनका आंदोलन किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि नगरवासियों को बेहतर पेयजल, सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों में पारदर्शिता और नगर पालिका के वित्तीय मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर किया जा रहा है।पार्षदों का कहना है कि पिछले 77 दिनों से लगातार चल रहा यह जनहित सत्याग्रह अब नगर की जनता की आवाज बन चुका है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अन्याय के सामने कभी समझौता नहीं किया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उसी भावना से प्रेरित होकर वे भी नगर हित से जुड़े मुद्दों पर बिना किसी दबाव के अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।सत्याग्रह कर रहे पार्षदों ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जयंती पर लिया गया यह संकल्प उनके आंदोलन को और मजबूती देता है। उनका उद्देश्य नगर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और जिम्मेदार अधिकारियों से जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित कराना है।पार्षदों ने स्पष्ट किया कि जब तक जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका जनहित सत्याग्रह लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!