सावधान! आपका भी बैंक खाता हो सकता है निष्क्रिय, तुरंत करें यह काम

मुरैना। यदि किसी बैंक खाते में लगातार दो वर्ष या उससे अधिक समय तक कोई लेन-देन नहीं होता, तो वह खाता निष्क्रिय (इनऑपरेटिव) हो सकता है। ऐसे खाते का दोबारा उपयोग करने के लिए खाताधारक को अपने संबंधित बैंक से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

निष्क्रिय खाते को पुनः सक्रिय कराने के लिए खाताधारक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर या जहां उपलब्ध हो, वीडियो KYC सुविधा के माध्यम से अपना KYC अपडेट करा सकते हैं। इसके बाद बैंक की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाते को फिर से सक्रिय किया जाएगा।

बैंकों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने खातों में समय-समय पर लेन-देन करते रहें और आवश्यकता पड़ने पर KYC अपडेट कराएं, ताकि उनका खाता सक्रिय रहे और बैंकिंग सेवाओं का निर्बाध लाभ मिलता रहे।

error: Content is protected !!