मुरैना में ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 18 सितंबर को कैंपस चयन

मुरैना। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), मुरैना में 18 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से कैंपस चयन आयोजित किया जाएगा। इसमें व्हर्लपूल इंडिया लिमिटेड, फरीदाबाद (बल्लभगढ़), सेक्टर-24 द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं का चयन किया जाएगा।

कैंपस चयन में डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, पेंटर तथा रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग (RAC) ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह सकल वेतन दिया जाएगा।

18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों को 10वीं-12वीं की अंकसूची, आईटीआई अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवश्यक मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां साथ लानी होंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 18 सितंबर को सुबह 11 बजे शासकीय आईटीआई, ए.बी. रोड, मुरैना पहुंचकर कैंपस चयन में भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!