मुरैना। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 30 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत नूराबाद में स्वच्छता मित्रों एवं सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन जयसिंह नरवरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुरैना अजय वर्मा, ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन शकुंतला राजपूत, सुनीता जैन एवं किरण भदौरिया सहित ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीराम दुलारी, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक पीयूष गोयल, डॉक्टर उमेश शर्मा एवं रोहिणी पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता मित्रों और सफाई कर्मचारियों के योगदान को सराहा गया तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभागों के सहयोग से किया गया।