मुरैना। शहर के गोकुल गार्डन में रेड-ऑट टीम द्वारा गरबा-डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल की अपील पर हनुमान चालीसा का पाठ भी कराया गया। इस पहल में राष्ट्रीय बजरंग दल और रेड-ऑट टीम ने मिलकर सहयोग किया।

आयोजन के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम ने कार्यक्रम पर विशेष निगरानी रखी। संगठन की ओर से कहा गया कि धार्मिक आस्था और मर्यादा बनाए रखने के साथ कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

राष्ट्रीय बजरंग दल ने कहा कि आगामी गरबा-डांडिया आयोजनों में भी संगठन की निगरानी जारी रहेगी। साथ ही, हनुमान चालीसा पाठ की अपील को स्वीकार कर सहयोग देने के लिए रेड-ऑट टीम का आभार व्यक्त किया।

संगठन के अनुसार, धार्मिक आस्था और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।