मुरैना में ‘अनुगूंज से बदलाव’ एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

मुरैना। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली की ‘नालसा शिक्षा’ योजना एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना द्वारा ‘अनुगूंज से बदलाव’ विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन 29 सितंबर 2026 को एडीआर भवन, मुरैना में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष संगीता मदान के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम के दौरान श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके अधिकारों और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला का उद्देश्य श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों के साथ-साथ शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना के सचिव, जिला विधिक सहायता अधिकारी, सामाजिक न्याय विभाग, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा श्रवण एवं वाक् बाधित बच्चे व व्यक्ति उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और उपलब्ध सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

error: Content is protected !!