मुरैना रोजगार मेले में लाखों के पैकेज वाली नौकरियों का मौका, 22 जून को होगा आयोजन

मुरैना जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं के लिए 22 जून 2026 (सोमवार) को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, चंबल कॉलोनी के पीछे मुरैना में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला (युवा संगम) आयोजित किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। मेले में कई निजी कंपनियां भाग लेकर विभिन्न पदों के लिए भर्ती करेंगी। एक्सिस बैंक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए स्नातक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें वार्षिक पैकेज 5.10 लाख रुपये रहेगा। वहीं ब्राट बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड सेल्स एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती करेगी, जहां 10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा जॉबफेयर नाउ प्राइवेट लिमिटेड डिप्टी मैनेजर पदों के लिए भर्ती करेगी, जबकि ग्लोबल सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड सुरक्षा गार्ड पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी। चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार आकर्षक वेतन और वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा।मेले में नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत ऋण एवं मार्गदर्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।जिला रोजगार अधिकारी ने सभी पात्र बेरोजगार युवाओं से मेले में शामिल होने की अपील की है। अभ्यर्थियों को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन पत्र, बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा।

error: Content is protected !!