मुरैना। सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध नशीले इंजेक्शनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर 2856 नशीले इंजेक्शन बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में मयंक गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता निवासी बालाजी पैलेस के पास राठौर कॉलोनी मुरैना, अनिल उर्फ बॉबी गुप्ता पुत्र लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता निवासी फाटक बाहर बालाजी अपार्टमेंट मुरैना, और ईशान वर्मा पुत्र नरेंद्र वर्मा निवासी विक्रम नगर हनुमान मंदिर के पास मुरैना शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 599/26 दर्ज किया गया है।