मुरैना। ग्राम नूराबाद में अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा द्वारा महाराजा महासेन जयंती का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का नूराबाद एवं समस्त समाज बंधुओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश माडिल, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल, कैलेंडर प्रभारी हरेश गोयल, लश्कर नगर अध्यक्ष पंकज गोयल, कार्यकारी सदस्य सुरेंद्र बांदिल, बानमोर नगर अध्यक्ष राकेश, बानमोर महिला मंडल अध्यक्ष मोनी गुप्ता एवं राष्ट्रीय सहमंत्री मदन मोहन गोयल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा के वर्ष 2027 के कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया।

महाराजा महासेन जयंती के आयोजन में समाजजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।