रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास हुआ शुभारंभ, 4 से 18 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा खेलकूद का बेहतर माहौल
मुरैना। शहर में बच्चों के मनोरंजन, खेलकूद और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से KFC हिट एंड रन अकैडमी की शुरुआत की गई है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास सुभाष नगर मुरैना में स्थापित इस अकैडमी का शुभारंभ डॉ. विनोद बंदिल और समाजसेवी केशवलाल शिवहरे ने फीता काटकर किया।

अकैडमी में बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए खेलकूद और मनोरंजन की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां इनडोर क्रिकेट, फुटबॉल टर्फ और स्नूकर टेबल जैसी सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही परिसर में कैफे की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जहां लोग अपने खाली समय को खुशनुमा बना सकेंगे।

अकैडमी के संचालक रोहित शिवहरे और मधुसूदन बांदिल ने बताया कि संस्थान शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों व युवाओं को एक बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराना है। आज के समय में बच्चे व युवा मोबाइल और टीवी पर अधिक समय बिताते हैं। ऐसे में अकैडमी के माध्यम से उन्हें खेलकूद की गतिविधियों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यहां युवाओ को अपनी पसंद के खेल खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका शारीरिक विकास होने के साथ-साथ खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।

मुरैना में शुरू हुई KFC हिट एंड रन अकैडमी बच्चों के साथ-साथ युवाओं के लिए भी मनोरंजन और खेलकूद का एक नया विकल्प बनकर सामने आई है।