मुरैना रोजगार मेले में 45 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी, 6 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

मुरैना। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय नवीन जिला पंचायत कार्यालय के पास मुरैना में 23 नवंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा। इसमें 6 कंपनियां विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन करेंगी।

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, मेले में वर्धमान फैब्रिक बुधनी, नौकरी फाई डॉट कॉम ग्वालियर, पुखराज हेल्थ केयर आगरा एवं दिल्ली, आमदनी प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद, डी. एंड एच. इंदौर और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस मुरैना शामिल होंगी।कंपनियों द्वारा मशीन ऑपरेटर, असिस्टेंट मैनेजर, एडवाइजर, ट्रेनी और अभिकर्ता जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। युवाओं को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 7 हजार से 45 हजार रुपये तक वेतन एवं कुछ पदों पर कमीशन दिया जाएगा।

ये दस्तावेज लेकर पहुंचें युवा

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन, शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची एवं प्रमाण-पत्र और अपना बायोडाटा साथ लेकर आना होगा। मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक युवाओं के ऋण प्रकरण तैयार कर ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की जाएगी। जिला रोजगार कार्यालय ने अधिक से अधिक युवाओं से मेले में पहुंचकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!