मुरैना में री-नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 2,152 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

मुरैना। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (री-नीट) रविवार को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए थे।कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्राध्यक्षों से चर्चा कर परीक्षा संचालन की जानकारी प्राप्त की तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी, सख्त प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिले के सात केंद्रों पर कुल 2,366 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,152 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 214 अनुपस्थित रहे।

केंद्रवार उपस्थिति

पीएम केंद्रीय विद्यालय, मुरैना – 480 में से 447 उपस्थित, 33 अनुपस्थितउत्कृष्ट उमावि क्रमांक-1, मुरैना – 470 में से 421 उपस्थित, 49 अनुपस्थितशासकीय विधि महाविद्यालय – 360 में से 329 उपस्थित, 31 अनुपस्थितशासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज – 288 में से 263 उपस्थित, 25 अनुपस्थितपीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज – 288 में से 254 उपस्थित, 34 अनुपस्थितमॉडल उमावि, मुरैना – 240 में से 222 उपस्थित, 18 अनुपस्थितशासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय – 240 में से 216 उपस्थित, 24 अनुपस्थितप्रशासन ने बताया कि परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

error: Content is protected !!