मुरैना में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बुलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, खाई में पलटा ऑटो, 4 घायल

Morena Road Accident: मुरैना। जिले के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कौड़ी गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार बुलेरो ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर कई बार पलटता हुआ खाई में जा गिरा।

हादसे में ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार ऑटो चालक मामचोन से 8 से 10 यात्रियों को लेकर कैलारस की ओर जा रहा था। इसी दौरान कौड़ी गांव के पास सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही बुलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।सूचना मिलते ही पहाड़गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डायल-112 की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।थाना प्रभारी राजेन्द्र परिहार ने बताया कि कौड़ी गांव के पास बुलेरो और ऑटो की टक्कर में चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी बुलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!