रिटायरमेंट रैली में हर्ष फायर पड़ा महंगा: रिटायर्ड सूबेदार पर केस दर्ज, शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई

RetiredArmy : मुरैना। जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में रिटायरमेंट की खुशी में हर्ष फायर करना एक रिटायर्ड सूबेदार को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही शस्त्र लाइसेंस को सस्पेंड करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार तोर गांव निवासी रामसुंदर सखवार सेना से सेवानिवृत्त होकर घर लौटे थे। उनके स्वागत में परिजनों ने ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। रैली के दौरान वह कार की सनरूफ से लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने लाइसेंसी रायफल से हर्ष फायर कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद अंबाह पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए रिटायर्ड सूबेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उनके शस्त्र लाइसेंस को सस्पेंड करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।टीआई वीरेश कुशवाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और नियमानुसार शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड करने की प्रक्रिया जारी है।

error: Content is protected !!