सबलगढ़ में पूछरी आश्रम की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग, बसपा ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

BSP Morena: सबलगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार को सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूछरी आश्रम की भूमि पर कथित अतिक्रमण के विरोध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। ज्ञापन बसपा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र बौद्ध के नेतृत्व में सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया कि पूछरी आश्रम की भूमि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और उस पर कथित भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। बसपा ने प्रशासन से मांग की कि आश्रम की भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा मामले में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह कुशवाह, जिला महासचिव साहब सिंह चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष उम्मेद अटेरिया, जिला सचिव बाबूलाल बंसल, जिला सदस्य मदन मौर्य, विधानसभा प्रभारी राजवीर राय, भबूती कौशल, सोनेराम सोलंकी, विष्णु सोलंकी, विधानसभा अध्यक्ष संदीप सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सेंगर, पूर्व सरपंच केदार मौर्य, कैलारस शहर अध्यक्ष संतोष सोलंकी, नंदलाल खरे, हेमंत चौधरी, भानुप्रताप निवौरिया, मावसियाराम (सरपंच), सतेंद्र कौशल, नरेंद्र लाखा, विजय सिंह कोलेवार, बबलू केवट तथा रामसिंह मैकाले सहित सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।बसपा ने कहा कि जनआस्था से जुड़े धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। पार्टी ने प्रशासन से संविधान एवं कानून के अनुरूप निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आश्रम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।

error: Content is protected !!