साइकिल से आया चोर, ऑफिस से 40 किलो सरसों का कट्टा लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद वारदात

Morena Crime: मुरैना। शहर के राम नगर स्थित श्री कृष्ण लाइब्रेरी के कार्यालय से दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक युवक साइकिल से लाइब्रेरी पहुंचा और बाहर साइकिल खड़ी करने के बाद कार्यालय में घुस गया।

उस समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए उसने करीब 40 किलो सरसों का कट्टा उठाया और साइकिल पर रखकर मौके से फरार हो गया।

चोरी की पूरी घटना लाइब्रेरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कार्यालय में प्रवेश करता और सरसों का कट्टा लेकर निकलता दिखाई दे रहा है।हालांकि, इस मामले में अभी तक लाइब्रेरी संचालक द्वारा पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसलिए फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है।

error: Content is protected !!