समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्यों पर रोटरी क्लब चम्बल को मिले 9 सम्मान

मुरैना। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 की सत्र 2025-26 की आभार एवं अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन 27 जुलाई को अजमेर स्थित होटल मेरवाड़ा एस्टेट में किया गया। समारोह में प्रांतपाल रोटेरियन डॉ. निशा शेखावत ने वर्षभर समाजसेवा, मानव सेवा और रोटरी के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब चम्बल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 अवॉर्ड अपने नाम किए। क्लब को बेस्ट प्रेसिडेंट, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी, बेस्ट सेक्रेटरी, मेम्बरशिप ग्रोथ अवॉर्ड, डिस्ट्रिक्ट ग्रांट, द रोटरी फाउंडेशन अवॉर्ड, कॉन्फ्रेंस पार्टिसिपेशन अवॉर्ड और बेस्ट सह प्रांतपाल सहित कई श्रेणियों में सम्मानित किया गया।इसके अलावा क्लब के सचिव रोटेरियन नीरज बांदिल को पॉल हैरिस फेलोशिप सम्मान भी प्रदान किया गया।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रोटरी क्लब चम्बल की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं क्लब की ओर से प्रांतपाल डॉ. निशा शेखावत का सम्मान कर उनके कार्यकाल की यादगार स्मृतियों का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब चम्बल की ओर से अभय परमार, आनंद गुप्ता, मयंक श्रीवास्तव, तीजेंद्र खेड़ा, नीरज बांदिल, प्रमोद उपाध्याय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!