सावन में मांस की दुकानें और शराब के ठेके बंद कराने की मांग, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मुरैना। सावन माह के दौरान जिले की सभी मांस की दुकानों एवं शराब के ठेकों को बंद रखने की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, जिला मुरैना के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि सावन सनातन धर्म का अत्यंत पवित्र माह है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, व्रत और कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। ऐसे में मांस की दुकानों और शराब के ठेकों का संचालन धार्मिक भावनाओं को प्रभावित कर सकता है। संगठन ने जिला प्रशासन से जनभावनाओं और धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए सावन माह की अवधि तक जिले की सभी मांस की दुकानों एवं शराब के ठेकों को बंद रखने के लिए आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला महामंत्री देवेंद्र परमार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सूरज मिश्रा, नगर महामंत्री मोना तोमर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा।

error: Content is protected !!