मुरैना। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI), मुरैना में सुजुकी मोटर गुजरात में रोजगार के इच्छुक ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 13 अगस्त 2026 को पूल कैंपस का आयोजन किया जाएगा। कैंपस सुबह 11 बजे शासकीय ITI, जडेरुआ, एबी रोड, मुरैना में आयोजित होगा।

शेपर्स टैलेंट इंडिया द्वारा आयोजित इस रोजगार चयन प्रक्रिया में डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड से ITI उत्तीर्ण पात्र अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
कैंपस चयन में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹28,300 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

प्राथमिक चयन में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 13 अगस्त को सुबह 11 बजे शासकीय ITI मुरैना पहुंचना होगा। प्राथमिक चयन में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए 14 अगस्त को शासकीय संभागीय ITI, ग्वालियर में उपस्थित होना होगा।

अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।