भंडारे का न्यौता नहीं मिलने पर खाया जहरीला पदार्थ, मां बेटे की मौत

मुरैना। पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के जनुआ पुरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 31 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रचना धाकड़ (31), पत्नी शैलेंद्र धाकड़ और उसके 8 वर्षीय बेटे अनुराग धाकड़ के रूप में हुई है।

भंडारे में न्यौता नहीं मिलने से थी तनाव में

पुलिस जांच के अनुसार, रचना के भाई की फौज में नौकरी लगने की खुशी में उसके पिता ने माता मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया था। आरोप है कि रचना को इस भंडारे में न्यौता नहीं दिया गया था। इसी बात को लेकर वह कथित तौर पर मानसिक तनाव में चल रही थी।

बेटे को बुखार की दवा बताकर खिलाया जहरीला पदार्थ

जांच अधिकारी नंद किशोर गौरसिया के मुताबिक, 4 जुलाई की सुबह रचना ने पहले अपने बेटे अनुराग को बुखार की गोली बताकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मां-बेटे को ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। नंद किशोर गौरसिया ( इन्वेस्टीगेशन ऑफीसर) ने बताया कि विगत 4 जुलाई की सुबह महिला ने पहले अपने बेटे अनुराग को बुखार की गोली बताकर जहरीला पदार्थ खिलाया, इसके बाद खुद भी गटक लिया था। इससे उपचार के दौरान ग्वालियर में मां-बेटे दोनों की मौत हो गई थी। जांच के दौरान पता चला कि, मृतका के भाई की नौकरी लगने की खुशी में उनके पिता ने माता मंदिर पर भंडारा किया था। उसमे रचना का न्यौता नहीं दिया था। इसी बात को लेकर वह डिप्रेशन में रहती थी। इसी बजह से उसने पहले बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद स्वयं भी गटक लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा जांच के बाद बीते रोज 20 अगस्त को मामला दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!