मुरैना। मंदिर श्री बिहारी जी महाराज पंचायती ट्रस्ट, सराफा बाजार, मुरैना में आगामी 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तथा 5 सितंबर को नन्दोत्सव पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर ट्रस्ट ने विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यों के लिए पृथक-पृथक मोहरबंद आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन कार्यों में मंदिर की रंगाई-पुताई, लाइटिंग एवं साउंड, जनरेटर सेट व डीजल, टेंट सामग्री, फूल बंगला, प्रसादी, बैंड, एलईडी, बैरिकेडिंग, पोशाक, आतिशबाजी, अभिषेक सामग्री, कर्मचारियों की ड्रेस, पुलिसिंग व्यवस्था, सफाई मजदूर, विद्युत सामग्री, मूर्तियों की पेंटिंग तथा नन्दोत्सव के लिए भजन मंडली सहित अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।
इच्छुक आवेदनकर्ता 21 अगस्त से 27 अगस्त 2026 को अपराह्न 3 बजे तक अपनी मोहरबंद निविदा प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन में आवेदक का नाम, पिता का नाम, पत्राचार हेतु पूर्ण पता और मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा।

मोहरबंद आवेदन मंदिर श्री बिहारी जी महाराज पंचायती ट्रस्ट के उप प्रबंधक कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। ट्रस्ट के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित कार्य न्यूनतम दर पर कार्य संपादित करने वाले पात्र आवेदनकर्ता को प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय-सीमा में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।