मुरैना में 24 अगस्त को लगेगा जॉब फेयर, 28,500 रुपये तक वेतन का मौका

Morena Jobs: मुरैना जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मुरैना द्वारा 24 अगस्त 2026 को युवा संगम (जॉब फेयर) आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय परिसर, चंबल कॉलोनी के पीछे, मुरैना में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार मेले में विभिन्न कंपनियां युवाओं का रिक्त पदों पर चयन करेंगी। इसके अलावा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ऋण प्रकरण तैयार करने तथा ऋण स्वीकृति और वितरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

इन पदों पर मिलेगा रोजगार

यूनिक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, जबलपुर: इलेक्ट्रीशियन पद के लिए 10वीं, 12वीं और आईटीआई उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। वेतन 16,660 से 28,500 रुपये प्रतिमाह तक रहेगा।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, मुरैना: सेल्समैन पद के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष आयु के युवाओं का चयन होगा। वेतन 7,000 रुपये प्रतिमाह के साथ कमीशन दिया जाएगा।

श्री कृष्णा टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन, मुरैना: टेक्नीशियन पद के लिए आईटीआई इलेक्ट्रीशियन, आरएसी, फिटर एवं वेल्डर योग्यताधारी 18 से 26 वर्ष के युवा पात्र होंगे। पहले तीन माह 3,000 रुपये, इसके बाद 10,000 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है।

न्यू हॉलैंड प्राइवेट लिमिटेड एग्रीकल्चर, ग्रेटर नोएडा: ट्रेनी पद के लिए 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 25 वर्ष के युवाओं का चयन होगा। वेतन 16,225 रुपये प्रतिमाह रहेगा।

ये दस्तावेज लेकर पहुंचें.

रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र और बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि और समय पर जिला रोजगार कार्यालय परिसर में पहुंचकर युवा उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। कार्यालय की ओर से मेले में शामिल होने वाले युवाओं को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में युवा संगम में शामिल होकर रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

error: Content is protected !!