मुरैना। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सुमावली मंडल मुंगावली में संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत हासई से हुआ।कलश यात्रा मुरैना गांव के वार्ड क्रमांक 7, 6 और 8 से होते हुए पैदल वार्ड क्रमांक 47 प्रेमनगर पहुंची। इसके बाद वार्ड 45 और 46 में प्रवेश करते हुए यात्रा विस्मिल चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अभिनंदन किया गया।
यात्रा में मुख्य रूप से यात्रा प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री सुनील जाटव, सह प्रभारी एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप डंडोतिया, विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर डंडोतिया बल्लो, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, महामंत्री जितेंद्र पाठक सहित रामनिवास शर्मा, दिलीप मिश्रा, किशोर शर्मा, अमन जादौन, कालीचरन तिवारी, केशव अर्गल, जगदीश जाटव, प्रेमकिशोर शर्मा, सामंत तोमर, पवन स्वामी, राहुल बघेल, नीरज उपाध्याय, दिलीप यादव, आनंद मरैया, सूरज पाराशर, सूरज बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।