मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को दें प्राथमिकता, POP की मूर्तियों से बचें: कलेक्टर

मुरैना। आगामी गणेश उत्सव को लेकर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिलेवासियों और मूर्तिकारों से पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव आस्था और श्रद्धा का पर्व है, लेकिन इसके साथ जलस्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।कलेक्टर ने मूर्तिकारों से मिट्टी एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्री से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करने और नागरिकों से प्रतिमा खरीदते समय मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता देने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी प्रतिमाएं पानी में आसानी से घुलती नहीं हैं। इनके विसर्जन से जलस्रोतों की स्वच्छता प्रभावित होने के साथ जल प्रदूषण और जलीय जीव-जंतुओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिलेवासियों से गणेश उत्सव को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिट्टी की गणेश प्रतिमा अपनाकर जलस्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें तथा गणेश उत्सव को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल पर्व बनाएं।

error: Content is protected !!