मुरैना। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में शुक्रवार को एडीआर भवन, जिला न्यायालय परिसर मुरैना में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर श्रीमती संगीता मदान ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना आवश्यक है, जिससे संभावित बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो सके।स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय मुरैना की चिकित्सक एवं पैरामेडिकल टीम ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों को दवाइयों का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारी तथा जिला चिकित्सालय मुरैना के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
