कपिल शर्मा फेम चिंकी-मिंकी के साथ मुरैना में गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा

दो दिवसीय डांडिया नाइट में भक्ति, गरबा और डांडिया के रंग में रंगेगा मुरैना

मुरैना। नवरात्रि के पावन पर्व को भक्ति, संस्कृति और उत्सव के रंगों से सराबोर करने के उद्देश्य से द स्ट्रीट रॉकर्स फोटोग्राफी एवं इवेंट द्वारा आयोजित स्ट्रीट रॉकर्स डांडिया नाइट 2026 – सीजन 8 का भव्य पोस्टर लॉन्च किया गया। दो दिवसीय यह आयोजन 17 एवं 18 अक्टूबर 2026 को बालाजी पैलेस, मुरैना में आयोजित होगा।

पोस्टर लॉन्च के अवसर पर आयोजकों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण किया। कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में उत्साह देखने को मिला। इस वर्ष आयोजन का विशेष आकर्षण कपिल शर्मा शो फेम चिंकी एवं मिंकी यानी सुरभि और समृद्धि रहेंगी। उनकी मौजूदगी में डांडिया और गरबा की दोनों शामें शहरवासियों के लिए खास होने वाली हैं।

आयोजकों ने बताया कि स्ट्रीट रॉकर्स डांडिया नाइट का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नवरात्रि की भक्ति, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक गरबा-डांडिया की विरासत को एक साथ मनाना है। कार्यक्रम में मां दुर्गा की आराधना के साथ डांडिया, गरबा, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।

बच्चों और परिवारों के लिए भी खास तैयारी

आयोजकों के अनुसार “भक्ति के साथ उत्सव और उत्सव के साथ संस्कृति” की भावना के साथ कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। डांडिया प्रतिभागियों के लिए अभ्यास सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि शहरवासी पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन का हिस्सा बन सकें।

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ नवरात्रि उत्सव में शामिल हों तथा मां दुर्गा की भक्ति, गरबा की ताल और डांडिया के उत्साह के साथ दो यादगार शामों का आनंद लें।

अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए संपर्क: 8109404428 | 8269681161 | 9244152600 | 9303671008 | 9406507352

error: Content is protected !!