राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने शनि मंदिर में किया पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुरैना। मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. गौतम टेटवाल ने बुधवार को मुरैना स्थित शनि मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना करते हुए प्रदेश में शांति, सौहार्द और निरंतर विकास की प्रार्थना की।पूजन के उपरांत राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा समाज में सकारात्मक वातावरण और समृद्धि बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।इससे पूर्व डॉ. टेटवाल ने मुरैना सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान शहर के सौंदर्यीकरण, आधारभूत विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर विभिन्न सुझाव प्राप्त हुए। उन्होंने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक एवं प्रभावी पहल का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर समाजसेवी भावना जालौन, दिलीप पिप्पल, नगर निगम मुरैना के उपायुक्त डोडिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!