अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री का मुरैना आगमन, पदाधिकारियों ने किया स्वागत

मुरैना। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए 23 जून 2026 को संगठन के प्रांत मंत्री राकेश प्रजापति का मुरैना आगमन हुआ। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।प्रांत मंत्री राकेश प्रजापति ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा संगठन विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर प्रांत मंत्री राकेश प्रजापति एवं कुबेर गर्ग ने संगठन में कार्यकर्ताओं को नए दायित्व सौंपे। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला सचिव देवेंद्र परमार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सूरज मिश्रा सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर सचिव गौरव राजपूत, नगर सचिव अनुज सोलंकी, नगर अध्यक्ष विकास यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश गुर्जर एवं नगर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव को बनाया गया।कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, हिंदू समाज के हितों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

error: Content is protected !!