ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी

मुरैना। जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल संकट और शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के माध्यम से जिला स्तरीय 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर शुरू किए गए इस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के नागरिक पेयजल संबंधी शिकायतें दर्ज कराकर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे।कार्यपालन यंत्री अमर दाहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07532-225052 निर्धारित किया गया है। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है, ताकि दिन-रात लगातार सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक महेश जाटव (मो. 9009341561), द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक संविदा हैंडपंप मैकेनिक पंजाव सिंह यादव (मो. 8959792494) तथा तृतीय पाली में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रविकुमार (मो. 8463814258) शिकायतों का निराकरण करेंगे। वहीं शनिवार एवं रविवार को नरेश शर्मा (मो. 7024500317) को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।पेयजल संबंधी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए विकासखंडवार नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।

मुरैना-सबलगढ़ उपखंड के लिए आर.पी. बाजपेयी (9425354265), मुरैना-जौरा क्षेत्र के लिए रविकांत शर्मा (6281268106), अंबाह अनुभाग के लिए के.के. शर्मा (7771967242), अंबाह विकासखंड के लिए पवन जामरे (8720062946), पोरसा के लिए राहुल झा (9144816729), सबलगढ़ के लिए नरेंद्र सिंह सिकरवार (9654848686) तथा कैलारस एवं पहाड़गढ़ के लिए राहुल पलिया (9755993656) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं पेयजल आपूर्ति बाधित हो, हैंडपंप खराब हो या अन्य कोई पेयजल संबंधी समस्या हो, तो वे जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07532-225052 अथवा अपने क्षेत्र के संबंधित नोडल अधिकारी से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

error: Content is protected !!