मुरैना । खरीफ सीजन के दौरान किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने जिले में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का भंडारण किया है। विभाग का कहना है कि किसानों की आवश्यकता के अनुरूप सभी प्रमुख उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार लगातार वितरण भी किया जा रहा है।कृषि विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में 11,704 मीट्रिक टन यूरिया, 985 मीट्रिक टन डीएपी एवं टीएसपी, 7,141 मीट्रिक टन एनपीकेएस तथा 1,949.50 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। विभाग का दावा है कि किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदें और केवल अधिकृत विक्रेताओं एवं सहकारी समितियों से ही उर्वरक प्राप्त करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें।कृषि विभाग के अनुसार खरीफ फसलों की बुवाई के दौरान उर्वरकों की मांग को देखते हुए जिले में पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।