मुरैना में मुस्लिम संगठन चंबल संभाग की बैठक, ईद मिलादुन्नबी जुलूस संचालन समिति के अध्यक्ष बने जावेद पठान

मुरैना के ईदगाह कब्रिस्तान परिसर में मुस्लिम संगठन चंबल संभाग द्वारा मुस्लिम समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना तथा समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ना रहा।


बैठक में सर्वसम्मति से ईद मिलादुन्नबी के जुलूस संचालन समिति के अध्यक्ष पद के लिए जावेद पठान (पूर्व जिलाध्यक्ष हज कमेटी एवं मदरसा बोर्ड, भारतीय जनता पार्टी, मुरैना) को चुना गया। इसके बाद मुस्लिम संगठन चंबल संभाग के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेश खान, डू डू उस्मानी, अकरम पठान, इकबाल कुरैशी, सकील उस्मानी, अली बख्श, जावेद दुर्रानी, आमिर रज़ा, इकबाल शाह, इकबाल अब्बासी, सिराज खान, अकबर खान सहित मुस्लिम संगठन चंबल संभाग के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में खिदमते मोमिन ग्रुप और मुस्लिम समाज के अन्य लोगों ने भी सहभागिता की।

error: Content is protected !!