महिला अपराधों पर शिकंजा, 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार

मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पहाड़गढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी कैलारस उमेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 16 जून को पहाड़गढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना पहाड़गढ़ के अपराध क्रमांक 61/26 में फरार आरोपी विश्राम उर्फ विशाल खटीक निवासी गोहरा थाना विजयपुर एवं राहुल खटीक निवासी सागौरिया को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी राहुल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।इसी प्रकार अपराध क्रमांक 77/26 में फरार चल रहे सूरज शाक्य निवासी भारखोह थाना विजयपुर जिला श्योपुर को थाना रामपुरकलां क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेष अभियान के तहत जिलेभर में वांछित एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है।

error: Content is protected !!