रेत से भरा डंपर पलटा, डीपी से टकराया, रेत के स्रोत की जांच शुरू

मुरैना। जौरा रोड स्थित मथुरा मार्केट के पीछे गुरुवार को रेत से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा सड़क किनारे नाले के पास जमीन धंसने के कारण हुआ बताया जा रहा है। पलटने के दौरान डंपर बिजली विभाग की डीपी (ट्रांसफार्मर) से भी टकरा गया, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई थी।जानकारी के अनुसार डंपर ग्वालियर से रेत भरकर जौरा रोड स्थित मथुरा मार्केट के पीछे निर्माणाधीन मकान के लिए आ रहा था। जैसे ही वाहन सड़क के किनारे पहुंचा, जमीन धंसने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।प्रथम दृष्टया डंपर में भरी रेत सिंध नदी की रेत प्रतीत होना बताई जा रही है। हालांकि रेत का वास्तविक स्रोत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मौके पर थाना सिविल लाइन पलिस भी पहुंच गई है और बताया गया है कि वन विभाग द्वारा रेत के सैंपल लिए जाएंगे, जिनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद यह तय होगा कि रेत किस क्षेत्र से लाई गई थी।

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना ने सड़क किनारे कमजोर हो चुकी जमीन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अपडेट

वन विभाग की टीम में मौके पर पहुंचकर रेत के सैंपल लिए और जांच कर बताया कि यह रेत सिंध नदी का है

error: Content is protected !!