नेशनल हाईवे-44 पर राजपूत होटल के पास हादसा, बिजली का पोल और डीपी क्षतिग्रस्त; गनीमत रही कार में कोई सवार नहीं था
मुरैना। नेशनल हाईवे-44 पर राजपूत होटल के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी मारुति ईको कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर हाईवे की साइड रेलिंग तोड़ते हुए बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे में बिजली का पोल और उससे जुड़ी डीपी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय ईको कार में कोई सवार मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार कंटेनर क्रमांक CG 04 0K 6583 तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान राजपूत होटल के पास सड़क किनारे खड़ी मारुति ईको कार क्रमांक MP 07 CF 4617 को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कंटेनर अनियंत्रित हो गया और हाईवे की साइड रेलिंग तोड़ते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ा।
हादसे के कारण बिजली विभाग को भी नुकसान हुआ है। बिजली का पोल और उससे जुड़ी डीपी क्षतिग्रस्त होने से विभाग को आर्थिक क्षति पहुंची है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बिजली विभाग ने दर्ज कराई शिकायत
सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव के अनुसार, हाईवे पर कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी वैन को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल में टक्कर मार दी थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना को लेकर बिजली विभाग की ओर से कंटेनर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।