योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़े ग्रामीण, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

मुरैना। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में ग्राम जेवरा खेड़ा स्थित तालाब किनारे शिव मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन संभागीय समन्वयक धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया एवं जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर के निर्देशन तथा विकासखंड समन्वयक अनिल मोदी के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत सचिव अशोक भारद्वाज, नवांकुर संस्था मुरैना यूथ अकादमी के प्रतिनिधि संदीप सेंगर, संकट मोचन प्रकृति फाउंडेशन के विकास शर्मा, आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षक संदीप सेंगर ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य मजबूत होता है। साथ ही उन्होंने सभी को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान विकास शर्मा ने योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि योग से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने “करें योग, रहें निरोग” का संदेश देते हुए सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया।योग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक जीवन मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा।

error: Content is protected !!