डायल-112 की तत्परता से 3 वर्षीय मासूम सुरक्षित परिजनों से मिली

मुरैना। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में जिले में आमजन की सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए संचालित डायल-112 सेवा लगातार प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। इसी क्रम में डायल-112 की तत्परता से खेलते-खेलते घर का रास्ता भटक गई 3 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, 26 जून 2026 की रात्रि करीब 9 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्र में एक 3 वर्षीय बालिका अकेली मिली है, जिसे पुलिस सहायता की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरवी को मौके पर रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक चेतराम पाल और पायलट अनिल रजक ने मौके पर पहुंचकर बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया। पूछताछ के दौरान मासूम अपने घर या परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी।
इसके बाद डायल-112 टीम ने बालिका को साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में परिजनों की तलाश की और लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद बालिका को सुरक्षित थाना कोतवाली लाया गया।
कुछ समय बाद बालिका के परिजन उसे खोजते हुए थाना पहुंचे। पहचान और आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने बालिका को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!