आज से जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

मुरैना जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार, 28 जून 2026 को सुबह 8 बजे जिला चिकित्सालय (नवीन भवन) में किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ सांसद शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा पाँच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाकर किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। विभाग का कहना है कि प्रत्येक बच्चे तक दवा की खुराक पहुंचाना ही पोलियो उन्मूलन की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहयोग कर इसे सफल बनाने की भी अपील की है।

error: Content is protected !!