मुख्यमंत्री मोहन यादव और सिंधिया की मौजूदगी में अडानी डिफेंस प्लांट की होगी आधारशिला

Shivpuri Adani Defence Plant: भोपाल |मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जुलाई को शिवपुरी में अडानी समूह के लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्लांट की स्थापना से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 211.29 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। इस आयोजन से शिवपुरी जिले को औद्योगिक विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई सौगात मिलने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!