मुरैना में बसपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक विस्तार पर बना रोडमैप, दंडोतिया बने मुरैना शहर अध्यक्ष

मुरैना। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला स्तरीय मासिक संगठनात्मक समीक्षा बैठक शनिवार को जिला कार्यालय, जौरा रोड, मुरैना में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के मुख्य अतिथि बसपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. रमाकांत पिप्पल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपेंद्र बौद्ध ने की।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष देवीसिंह कुशवाह, जिला महासचिव साहब सिंह चौधरी, जिला सचिव बाबूलाल सरपंच, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजाराम सिरोठिया, मदन मौर्य और रुपेश बौद्ध सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ पूर्व जोन प्रभारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उमंग दंडोतिया को बहुजन समाज पार्टी का मुरैना शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!