मुरैना में दिनदहाड़े 4 वर्षीय छात्र का स्कूल से अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक लेकर हुए फरार

मुरैना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक 4 वर्षीय छात्र के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कार्तिकेय पुत्र नीलेश राजपूत, जो शहर के रेनबो स्कूल में प्ले ग्रुप का छात्र है, स्कूल से छुट्टी होने के दौरान लापता हो गया।बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी से पहले स्कूटी पर सवार दो युवक स्कूल पहुंचे।

छुट्टी होते ही एक युवक ने कार्तिकेय को गोद में उठाया और स्कूटी तक ले गया। इसके बाद दोनों युवक बच्चे को स्कूटी पर बैठाकर मौके से फरार हो गए।

परिजनों के अनुसार बच्चे के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं। कार्तिकेय अपनी मां ईशू यादव के साथ ननिहाल में रह रहा था।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों और बच्चे की तलाश में जुटी है। मामले में अपहरण सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!