हाईवे पर महिला से झपटमारी, बाइक सवार बदमाशों ने कानों से बाले लूटे

मुरैना के सरायछोला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बाइक सवार महिला के कानों से बाले लूटने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ नगरा से अपनी बहन के घर से लौट रही थी। बाबा देवपुरी मंदिर के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक से महिला के कानों से बाले झपट लिए और तेज रफ्तार में फरार हो गए।

बदमाशों के झपट्टा मारने से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे महिला और उसका पति सड़क पर गिर गए। घटना में महिला नीतू पत्नी बीरेंद्र सिंह गुर्जर निवासी नगरा घायल हो गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सरायछोला थाना प्रभारी केके सिंह के अनुसार, दोपहर में एक महिला के बाइक से गिरकर घायल होने की सूचना मिली थी। महिला ने दो अज्ञात बाइक सवार युवकों पर चलती बाइक से कानों के बाले लूटने का आरोप लगाया है। टीआई के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!