मुरैना/ 24 अगस्त 2026 को एकादशी के अवसर पर अग्रसेन पार्क, जीवाजी गंज मुरैना में शासकीय कला पथक दल, सामाजिक न्याय विभाग मुरैना एवं युवाओं के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कला पथक दल के प्रमुख जाकिर हुसैन ने युवाओं और बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है। यदि जीवन में आगे बढ़ना है और कुछ अच्छा करना है तो नशीले पदार्थों से पूरी तरह दूर रहना जरूरी है।

उन्होंने बच्चों को संविधान, उसके मूल्यों और परंपराओं को समझने तथा न्याय अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत, नशा मुक्ति मध्य प्रदेश और नशा मुक्त मुरैना बनाने को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कला पथक दल के सुशील कुमार एवं राकेश श्रीवास्तव ने भी सहभागिता की।