बर्थडे मनाने मुरैना आ रही 8 साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत, पिता गंभीर

मुरैना। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव से अपने पिता के साथ साइकिल पर मुरैना आ रही 8 वर्षीय बच्ची की हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अज्ञात वाहन ने साइकिल को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार विसंगपुर निवासी राम प्रकाश उर्फ राकेश कुशवाह (40) अपनी 8 वर्षीय बेटी प्रिय के साथ साइकिल से मुरैना आ रहे थे। दोनों को रामनगर ताल के पास एक रिश्तेदार के घर बर्थडे मनाने जाना था। इसी दौरान बड़ोखर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची प्रिय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता राम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी संजय बरैया के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वाहन से और किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में भी जुटी है।

error: Content is protected !!