मुरैना। मकान मालिक द्वारा महिला के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने और करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार जड़ेरुआ गांव निवासी 26 वर्षीय महिला अपने पति और दो मासूम बेटों के साथ पिछले करीब ढाई साल से दुर्गा विहार कॉलोनी में मकान मालिक मोहन राजपूत के घर किराए से रह रही थी। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है। पीड़िता के मुताबिक दिसंबर 2025 में एक दिन नहाते समय आरोपी ने उसके न्यूड फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद वह फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। आरोप है कि एक दिन महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी जबरन उसके कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान भी उसने महिला के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए।

पीड़िता का आरोप है कि इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ करीब चार बार दुष्कर्म किया। महिला ने जब आरोपी की पत्नी से इसकी शिकायत की तो आरोप है कि उसने भी उसे चुप रहने की धमकी दी।
आरोपी की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर महिला मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।