वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा स्थापना को लेकर राठौर समाज की महत्वपूर्ण बैठक, 31 सदस्यीय कमेटी गठित

मुरैना। वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की प्रतिमा स्थापना को लेकर शनिवार को रामचरन मैरिज गार्डन, बड़ोखर माता मंदिर के सामने राठौर समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक सुबह 11 बजे से पूर्व पार्षद दिलीप सिंह राठौर के नेतृत्व में हुई। अध्यक्षता मवासी लाल राठौर ने की।

बैठक की शुरुआत वीर दुर्गादास राठौर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद नगर निगम मुरैना द्वारा घोषित वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा स्थापना को लेकर समाजजनों ने विस्तृत चर्चा की और आगामी रणनीति पर सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में प्रतिमा स्थापना को लेकर शासन-प्रशासन से चर्चा करने तथा आगे की रणनीति तय करने के लिए 31 सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मुरैना में प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्तर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संपर्क कर प्रतिमा स्थापना के लिए प्रभावी प्रयास करेगा।

समाजजनों ने कहा कि वीर दुर्गादास राठौर केवल राठौर समाज के गौरव ही नहीं, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास, वीरता, शौर्य और त्याग के प्रतीक हैं। मुरैना शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित होना उनके शौर्य और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि निर्धारित समय-सीमा में प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती है तो राठौर समाज को एकजुट कर नगर निगम मुरैना के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रतिमा स्थापना के लिए एकजुट होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से सोनू भीमसेन राठौर, जिला अध्यक्ष राठौर क्षत्रिय समाज मुरैना, रामजीलाल राठौर खवरोली, जिला अध्यक्ष राठौर समाज जनकल्याणकारी समिति, संजय दुल्हेनी, मावासीराम राठौर दतहरा, राकेश जनकपुर, धारा सर, संजय राठौर नगरा, प्रताप सिंह राठौर दतहरा, संजीव राठौर विचौला, लक्ष्मण सिंह राठौर मुंगावली, जगदीश राठौर बांसी, रामदीन राठौर घुरघान, जयनारायण राठौर सिहोनिया, बनवारी राठौर परीक्षा, वीरेंद्र राठौर, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राठौर क्षत्रिय समाज मुरैना, राजबीर राठौर बसैया, रामदास राठौर ऊमरियाई, रामसेवक जनकपुर, गंगाराम राठौर दतहरा, राजेंद्र पार्षद दतहरा, हीरा सिंह राठौर, रघुवर सिंह राठौर, मोहर सिंह राठौर शिकारपुर, मोनू राठौर जौरा रोड, जगदीश राठौर खेरा, अजय राठौर पार्षद, महेश राठौर फौजी, नरेश राठौर आमपुरा, रमेश राठौर जौरा रोड, राजेंद्र राठौर, राजवीर सिंह राठौर, रंजीत राठौर, श्रीनिवास राठौर, राहुल जनकपुर, आशू राठौर, राम-लखन राठौर, सौरभ राठौर, सुरेंद्र राठौर खड़िया, मंजीत सिंह राठौर, रामनिवास राठौर चोटी, कल्याण सिंह राठौर ऐसाह, श्रीकृष्ण राठौर सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

error: Content is protected !!