रोटरी क्लब रॉयल्स ने कराया ‘रोटरी रॉयल्स उपवन’ का उद्घाटन, शहर को मिला नया आकर्षक पार्क

मुरैना। रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना की पहल पर शहर की बैरियर स्थित अटल स्मारक के समीप विकसित किए गए ‘रोटरी रॉयल्स उपवन’ का मंगलवार को महापौर शारदा सोलंकी ने विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य राकेश यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।रोटरी क्लब रॉयल्स द्वारा पार्क का सौंदर्यीकरण कर इसे नागरिकों के लिए आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है।

पार्क में लोगों के बैठने के लिए 20 कुर्सियां लगाई गई हैं, संपूर्ण परिसर में प्रकाश व्यवस्था की गई है तथा विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं सजावटी पौधों का रोपण किया गया है।

इसके अलावा पार्क की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कराई गई है और परिसर में रोटरी व्हील भी स्थापित किया गया है, जिससे पार्क की सुंदरता और बढ़ गई है।क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना द्वारा पार्क का नियमित रखरखाव भी किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सके।

उद्घाटन समारोह में क्लब अध्यक्ष निखिल बंसल, सचिव गौरव मित्तल, कोषाध्यक्ष अंबरीश शर्मा, कौशल सिंघल, सौरभ गुलाटी, पंकज गोयल, रितिक अग्रवाल, जयदीप यादव, विजय श्रीवास्तव, अनिल शिवहरे, गोविन्द गर्ग, सूरज बंसल, मनोज गर्ग, मोहित गोयल, सुमित अग्रवाल, अभिषेक गोयल, संकी गर्ग, वरुण मित्तल, पवन गर्ग, हरिओम यादव, ऋषभ अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!